फरीदाबाद, नवम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं के लिए ऑनलाइन वेलफेयर टिकट की सुविधा शुरू की है। जिला न्यायालय सेक्टर-12 स्थित बार परिसर में अध्यक्ष विवेक रावत उर्फ बॉबी रावत और महासचिव संजीव अत्री ने पोर्टल मशीन का उद्घाटन किया। इससे टिकट जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। बॉबी रावत का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत अधिवक्ता पोर्टल के माध्यम से घर बैठे या बार परिसर से ऑनलाइन वेलफेयर टिकट प्राप्त कर सकेंगे। व्यवस्था शुरू होने के बाद अब तक करीब 100 अधिवक्ता इसका लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले वेलफेयर टिकट जारी करने का काम मैनुअल तरीके से होता था। नई व्यवस्था लागू होने से इस प्रक्रिया में समय की बचत होगी और कागजी काम भी कम होगा। टिकट से मिलने वाली राशि सीधे बार एसोसिएशन के बैंक खाते में...