फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 14 से 17 नवंबर तक फरीदाबाद में हरियाणा राज्य अंडर-11 और अंडर-13 बालक एवं बालिका बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए फरीदाबाद जिला बैडमिंटन टीम घोषित कर दी गई है। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को एकल और युगल मुकाबलों के लिए चुना गया है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव संजय सपरा ने बताया कि अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में अनिका सैनी, भविका श्योराण, समारिया शर्मा, प्रिशा, दृष्टि रावल और सान्वी भट्ट को शामिल किया गया है। बालक एकल वर्ग में आरव भारद्वाज, आलोक अंबावता, तेजस शर्मा, हर्षल गांधी, आरव सिंह और आरव माल अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा अंडर-11 बालिका ए...