फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी शाईन पासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवक की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और निगरानी के आधार पर उसे उस समय पकड़ा गया जब वह दिल्ली में छिपने के बाद फरीदाबाद लौटा था।

जांच की प्रक्रिया जांच में सामने आया कि मृतक विरेश उर्फ नन्हे और आरोपी के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद था। रकम वापस नहीं मिलने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई। पुलिस का दावा है कि वारदात को अंजाम देने वाले पांच हमलावर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

वारदात का विवर...