फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-24 स्थित एक औद्योगिक प्लॉट का सौदा कर तीन करोड़ 40 लाख रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने एक कंपनी के निदेशकों समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सेक्टर-9 निवासी सुरेश कुमार रावल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-24 स्थित एक कंपनी के निदेशक मोहिंदर और आदिश ने 5 जुलाई 2019 को सुरेश कुमार रावल और अन्य खरीदारों के साथ 5 करोड़ 15 लाख रुपये में एग्रीमेंट किया था। इसमें एक करोड़ 55 लाख रुपये बतौर बयाना दिए गए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में नकद, चेक और आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया गया। एग्रीमेंट के समय कंपनी के निदेशकों ने बताया था कि प्लॉट पर ...