फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। गांव घरोड़ा में प्राकृतिक खेती विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव और प्राकृतिक खेती के लाभों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 50 से अधिक किसानों और महिलाओं ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र फरीदाबाद के वरिष्ठ समन्वयक डॉ. अशोक कुमार देशवाल ने किसानों को केंद्र की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने से रसायनों के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है और बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जा सकता है। वरिष्ठ जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्हो...