Faridabad News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के आवेदन की तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी
फरीदाबाद, अगस्त 9 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिले के प्रतिभाशाली और असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चों के नाम पुरस्कार के लिए भेजे जा सकते हैं, जिन्होंने किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हो या अपने कार्यों से समाज को प्रेरित किया हो। इच्छुक बच्चे https://awards.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है। यह वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित छह श्रेणियों में उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.