फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कैंप आयोजित किए गए। जिनमें महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन प्रक्रिया के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं अभियान की जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाना है। प्रशासन का प्रयास है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी न हो। परविंदर कॉलोनी निवासी अफसाना ने बताया कि उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। उन्होंने कहा कि मातृत्...