फरीदाबाद, नवम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत प्रदूषण फैलाने वालों पर निगरानी रखने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएंगे। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के सभी 46 वार्डों में चार-चार कर्मचारियों की टीमें तैनात की गई हैं। यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए 18 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें लगाई गई हैं। वहीं, 40 पानी के टैंकरों से सड़कों पर नियमित छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा 10 एंटी स्मॉग गन भी प्रदूषण कम करने के लिए इस्तेमाल की जाएंगी। इन संसाधनों के जरिए शहर की प्रमुख सड़कों और प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभ...