फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान । प्रतापगढ़ स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में अब रोजाना केवल पांच ट्रक कचरा भेजा जाएगा। सोमवार को प्लांट में कचरा लेकर पहुंचे 20 से 30 ट्रकों का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों ने प्लांट के बाहर प्रदर्शन करते हुए कचरा डालने का विरोध किया। सूचना मिलने पर एनआईटी विधायक सतीश फागना भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कचरा लेकर आए ट्रकों को वापस लौटा दिया। सेक्टर 56 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ में पहले से ही कूड़े के कारण आसपास के क्षेत्र में परेशानी बनी हुई है। इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में कचरे से भरे ट्रक भेजे जा रहे थे। लोगों के मुताबिक पहले रोजाना करीब 50 ट्रक कचरा प्लांट में पहुंच रहा था। इससे क्षेत्र में दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या ब...