फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों और उनकी फसलों का ब्योरा दर्ज करने के लिए शुरू किए गए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल के सत्यापन में एक बडी गड़बडी ने सवाल खड़े कर दिए है। फर्रुखनगर तहसील के खेतावास गांव में वर्ष 2005 से कृषि भूमि की मालकिन और काश्तकार शालू जोहर साहनी की जमीन को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी से अपने नाम पर पंजीकृत करा लिया गया। पीड़िता जब अपनी फसल के लिए सरकारी दुकान से खाद (उर्वरक) लेने गईं, तब उन्हें पता चला कि उनकी जमीन पर कोई अन्य व्यक्ति पंजीकृत है और सब्सिडी का लाभ उठा रहा है।

पोर्टल पर जमीन पंजीकरण में धोखाधड़ी का आरोप पीड़िता का आरोप है कि संजय नाम के एक व्यक्ति ने उनकी बिना जानकारी, सहमति या दस्तावेज के ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण का सहारा लेकर उनकी जमीन को ...