Faridabad News: पैसे ट्रांसफर का झूठा संदेश भेजकर ठगी में खाताधारक गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। साइबर ठगों ने पैसे भेजने का झूठा संदेश भेजकर सेक्टर-22 निवासी एक व्यक्ति से 95 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने मामले में मुजेसर निवासी अजीत पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 30 सितंबर को उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उससे गलती से 50 हजार रुपये उसके खाते में भेज दिए गए हैं। इसके बाद उसने पैसे भेजने का एक संदेश भी भेजा। कुछ देर बाद 45 हजार रुपये भेजने का एक और संदेश भेज दिया। पीड़ित ने बिना अपने बैंक खाते का बैलेंस जांचे आरोपी के बताए अनुसार 95 हजार रुपये उसके खाते में भेज दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर उसने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी। पुलिस ने माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.