फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में दिवाली को लेकर जहां एक ओर साफ सफाई का काम जारी है। वहीं पेयजल संकट ने लोगों का सिरदर्द बढ़ा दिया है। सबसे ज्यादा समस्या डबुआ कॉलोनी एयरफोर्स रोड, दयालबाग कॉलोनी, संजय कॉलोनी और पर्वतिया कॉलोनी में बनी हुई है। पांच-पांच दिन घरों में पानी नहीं आता है, कभी आता भी है तो बहुत गंदा होता है। जिसे लेकर लोगों ने नगर निगम के खिलाफ आक्रोश बढ़ता रहा है।बुधवार को लोगों ने डबुआ चौक पर जाम लगा कर विरोध भी जताया था। बावजूद इसके समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो रहा है।लोगों का आरोप है कि कुछ दिन बाद समस्या फिर शुरू हो जाती है। जिससे वह काफी परेशान है। एयरफोर्स रोड स्थित कपड़ा कॉलोनी में करीब 500 परिवार निवास करते हैं। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में छह माह से पानी की समस्या बहुत ज्यादा है। पे...