फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। पलवल में पृथला गांव के पास छपरौला के जंगलों में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके दो अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अपराध जांच शाखा पलवल के एसएचओ जगमिंदर ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को केएमपी एक्सप्रेसवे के आसपास एक संदिग्ध स्विफ्ट कार के घूमने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई। कार सवार केएमपी एक्सप्रेसवे से उतरकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मथुरा से दिल्ली की...