फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने और परिवर्तन योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वाहन मालिकों और परिवहन संचालकों को योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण ने बताया कि अभियान के दौरान पात्र पुराने वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र (आरवीएसएफ) के माध्यम से स्क्रैप कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी जा रही है। वाहन मालिक अपने वाहन के पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों के साथ प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर पात्रता और प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने...