फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। जवाहर नगर में शनिवार शाम पुरानी रंजिश के चलते सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मुख्य आरोपी दुष्यंत उर्फ देवा अवैध कट्टा और तीन कारतूस लेकर कैंप थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार दुष्यंत वाल्मीकि मोहल्ले का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मां की हत्या हुई थी और उसी का बदला लेने के लिए उसने सुरेश की हत्या की। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से लोडशुदा देसी कट्टा और तीन गोलियां बरामद कीं। सुरेश की पत्नी सुबिना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति शाम के समय घर के बाहर नाले के पास बैठा था। इसी दौरान दुष्यंत अपने साथियों देवेंद्र, जोनी, रवि, जयसिंह, आशा और निशा के साथ वहां पहुंचा। ...