Faridabad News: पुरानी रंजिश में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, छह घायल
फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। तिगांव थाना क्षेत्र के गांव मंझावली में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के लोगों पर लाठी, डंडों, लोहे की रॉड और चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में छह लोग घायल हो गए। मेडिकल जांच में तीन घायलों के सिर और चेहरे की हड्डियों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सात नामजद आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस को दी शिकायत में मंझावली निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे वह घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान गांव के नरेश ने उन्हें रोककर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में उसका भाई उदयवीर भी मौके पर पहुंच गया। शोर सुनकर नरेश के बेटे अभिषेक और सौरव, उदयवीर का बेटा गौरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.