फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्मतिथि के सत्यापन संबंधी संदेश प्राप्त हुआ है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। नागरिकों को इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय चक्कर लगाने की आवश्यकता भी नहीं है। वह अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर जन्मतिथि सत्यापन की प्रक्रिया सरलता से पूरी कर सकते हैं。

जन्मतिथि सत्यापन के लिए दस्तावेज अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि सरकार द्वारा जन्मतिथि सत्यापन के लिए विभिन्न दस्तावेजों को मान्यता प्रदान की गई है। नागरिक इनमें से किसी भी एक मान्य दस्तावेज के आधार पर अपनी जन्मतिथि का सत्यापन करा सकते हैं। यदि कोई नागरिक वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत करता है तो वह वर्ष 2019 से पूर्व जारी होना च...