फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-56 अपराध शाखा ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव गौंछी निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर जीवन नगर पार्ट-2 स्थित जेके गार्डन के पास कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में वह हथियार का कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने हथियार जब्त कर ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियोग्राफी कराई और आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...