फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। श्याम कॉलोनी में गोपाल की हत्या के मामले में अब उसकी सौतेली बेटी शालिनी को भी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शालिनी को उसकी मां काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र द्वारा गोपाल की हत्या की साजिश के बारे में जानकारी थी। इसके बावजूद उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने इस मामले में काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र निवासी कूमरपुर, उत्तर प्रदेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, गोपाल की हत्या 14 अक्तूबर की रात श्याम कॉलोनी की गली नंबर-पांच स्थित एक कमरे में की गई थी। गोपाल की गर्दन पर चाकू से वार किया गया था। इस मामले में मृतक के भाई भूरा की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या का केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपी गई थ...