फरीदाबाद, अगस्त 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। गांव पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जल्द ही ट्रॉमा केयर सुविधा विकसित की जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से सीएचसी परिसर में विशेष मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जाएगा। विभाग ने अगले महीने काम शुरू करने की तैयारी की है। इस कार्य को दो माह में पूरा करने लक्ष्य रखा गया है।

शहर में ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता शहर में अभी कोई सरकारी ट्रॉमा सेंटर नहीं है, मरीजों हादसे के बाद मरीजों को समय पर पूरी उपचार मिल सके। हादसे में घायलों को अभी बीके अस्पताल रेफर किया जाता है। जिला स्तर पर ट्रॉमा केयर की सुविधाएं नहीं होने पर यहां से भी मरीजों को दिल्ली के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। समय पर उचित इलाज के अभाव में कई बार मरीजों की बीच रास्ते जान चली जाती है।

स्थानीय उपचार ...