फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: - खुद ही ब्लेड से हाथ व चेहरे पर किया था हमला फरीदाबाद, संवाददाता। थाना खेड़ीपुल क्षेत्र में बीसीए की छात्रा पर नकाबपोश द्वारा ब्लेड से हमले की कहानी उसने खुद ही रची थी। छात्रा पार्ट टाइम नौकरी नहीं मिलने से परेशानी थी और उसने खुद ही ब्लेड से अपने हाथ व चेहरे पर चोट पहुंचाई थी। बाद में परिवार वालों पर दबाव बनाने के लिए उसने पुलिस को नकाबपोश द्वारा हमले की कहानी सुनाई।

जांच में मिले संदिग्ध तथ्य बता दें कि दो दिन पहले बीसीए की एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि घटना के समय वह घर पर अकेली पढ़ाई कर रही थी तभी एक अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसा और उस पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। शिकायत मिलने के बाद थाना खेड़ीपुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण करने के...