फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। जीवन नगर पार्ट-2 में ईदगाह के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसे में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा घर की छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बाथरूम के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आर्यन के रूप में हुई है। उसकी दादी मीना ने बताया कि मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने घरेलू काम में व्यस्त थे। आर्यन कमरे के बाहर छत पर खेल रहा था। उसकी मां घर की ऊपरी मंजिल पर काम कर रही थी, जबकि पिता बजरंगी काम पर गए हुए थे। इसी दौरान खेलते हुए आर्यन बाथरूम के पास पहुंच गया और पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। काफी देर तक बच्चे की आवाज नहीं सुनाई दी तो ...