फरीदाबाद, जुलाई 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में करीब एक पखवाड़े बाद हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं निचले इलाकों में जलभराव ने शहर की रफ्तार थाम दी। राष्ट्रीय राजमार्ग, बल्लभगढ़, मुजेसर, कैली और गौंछी-पाली समेत कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गईं। कई जगह घुटनों तक पानी भरने से लोगों को पैदल निकलने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण यातायात धीमा पड़ गया और कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। हालात सामान्य करने के लिए नगर निगम की टीमें ट्रैक्टर-टैंकर और पंपों की मदद से सड़कों से पानी निकालने में जुटी रहीं। पेश है इसकी रिपोर्ट

समय सुबह 11:30 बजे बल्लभगढ़ बस अड्डे में भरा पानी, यात्रियों को हुई परेशानी बारिश के बाद बल्लभगढ़ बस अड्डे के परिसर में पानी भर गया। बस अड्डा तालाब...