फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। एनआईटी थाना क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में मजदूरी के महज 500 रुपये मांगना 26 साल के एक मजदूर को भारी पड़ गया। रेलवे स्टेशन रोड पर रविवार रात मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में ठेकेदार ने अपने मजदूर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ कालू निवासी गांधी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कियाघटना का विवरण पुलिस के अनुसार, गांधी कॉलोनी निवासी सागर चेन-कुप्पी का काम करता था और वीरेंद्र उर्फ कालू के साथ मजदूरी करता था। रविवार रात दोनों रेलवे स्टेशन एनआईटी के पास ठेके के नजदीक बैठे हुए थे। दोनों के बीच पहले स...