फरीदाबाद, अगस्त 26 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने जिले में विभिन्न विकास कार्यों एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।गांव जनौली में सड़क निर्माण कार्य के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीओ पंचायती राज पृथला पोहप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनकी ड्यूटी 3 सितंबर से कार्य पूर्ण होने तक रहेगी। गांव सहराला में 8 सितंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए जीवीएच पलवल के पशु चिकित्सा सर्जन डॉ. जय सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। गांव करीमपुर में जोहड़ से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पंचायती राज पलवल के एसडीओ संजय कुमार को 4 सितंबर से कार्य पूर्ण होने तक ड्यूटी मजिस्ट्...