फरीदाबाद, अगस्त 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पहली बार बड़े स्तर पर वंदे मातरम् की धुन गूंजी। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति गीतों और नारों के बीच तिरंगा फहराया गया। इस दौरान शहरभर में 200 से अधिक स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुबह होते ही कॉलोनियों और सेक्टरों में देशभक्ति का माहौल बन गया। लोग अपने घरों से निकलकर ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल हुए। बच्चों और युवाओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया, कई जगह बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे तो महिलाओं ने भी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ वंदे मातरम् की धुन बजाई गई। इसकी गूंज द...