फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पल्ला-सेहतपुर और आसपास के इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। पल्ला-सेहतपुर में प्रस्तावित 30 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। अस्पताल के निर्माण को मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग और लोक निर्माण विभाग की ओर से भी आवश्यक मंजूरी मिल चुकी है। अब अस्पताल तक एंबुलेंस और अन्य वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए 20 मीटर चौड़े रास्ते का इंतजाम किया जाना है। रास्ते से संबंधित मामला नगर निगम सदन की बैठक में रखा जाएगा。 यह भी पढ़ें- Fatehpur News: शिवराजपुर पीएचसी को मिली शासन की मंजूरीगर्भवतियों को विशेष लाभ मिलेगा बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2018 में एक रैली क...