फरीदाबाद, सितम्बर 19 -- Faridabad News: पलवल, धनंजय चौहान। जिले में 22 सितंबर से 15 अक्तूबर तक सात स्थानों पर मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि 22 सितंबर को एसडीएच होडल, 24 सितंबर को सीएचसी दूधौला, 29 सितंबर को सीएचसी अलावलपुर, 5 अक्तूबर को सीएचसी औरंगाबाद, 9 अक्तूबर को सीएचसी बड़ौली, 13 अक्तूबर को सीएचसी हथीन और 15 अक्तूबर को सीएचसी सौंधहद में शिविर होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों को शिविरों की तैयारी, निगरानी और दैनिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 23 सितंबर को योग दिवस पर आठ जगह स्वास्थ्य शिविर, औषधीय पौधे भी बांटे जाएंगे यह भी पढ़ें- Palamu News: निःशुल्क आरोग्य शिविर 1 से यह भी पढ...