फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। पलवल पुलिस ने अक्टूबर में विभिन्न आपराधिक मामलों में 456 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन इनामी बदमाश, नौ घोषित अपराधी और 14 बेल जंपर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से मादक पदार्थ, अवैध हथियार, शराब, नकदी और चोरी के वाहन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देश पर जिले के थानों और विशेष पुलिस इकाइयों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। मादक पदार्थ तस्करी के छह मामले दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 29.390 ग्राम स्मैक, 59.190 ग्राम हेरोइन, 400 ग्राम गांजा और 24 हजार नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। अवैध हथियार रखने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार कर 17 मामले दर्ज किए गए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: चार महीने में नशा तस्करी के 45 मामले दर्ज, 50 आरोपी गिरफ्तार इनके कब...