Faridabad News: पलवल, होडल व हथीन में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
फरीदाबाद, सितम्बर 10 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 सितंबर को पलवल, होडल और हथीन के न्यायिक परिसरों में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। सुबह 10 बजे से आयोजित लोक अदालत में आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव हरीश गोयल ने बताया कि बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, फौजदारी, राजस्व और वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में मामलों का अंतिम रूप से निपटारा होता है और इससे समय व धन की बचत होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.