फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद,धनंजय चौहान। सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला प्रभारी गोल्डी अरोड़ा की ओर से सेक्टर-81 में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कदम, बरगद, नीम और पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अजय गौड़ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। हरित वातावरण आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है। इस मौके पर युवा समाजसेवी पारस राय, विकास शर्मा, मनीष बत्रा और गगन अरोड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...