फरीदाबाद, अगस्त 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-12 स्थित में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस की महिला प्लाटून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परेड में प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट कदमताल, अनुशासन और बेहतरीन तालमेल के लिए महिला पुलिसकर्मियों की मौजूद अधिकारियों और लोगों ने जमकर सराहना की। समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों और पुलिस की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट में हिस्सा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। फरीदाबाद पुलिस की तीन प्लाटूनों ने परेड में भाग लिया। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर एवं सहायक पुलिस आयुक्त एनआईटी विनोद कुमार ने किया。 यह भी पढ़ें- Faridabad News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 58 पुलिसकर्मि...