फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से जुड़ी समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 26 जुलाई से 25 सितंबर तक जिले में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 10 विशेष अंत्योदय मेले आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि इन मेलों में परिवार पहचान पत्र में दर्ज त्रुटियों का सुधार, लंबित सत्यापन, आय संबंधी मामलों का निस्तारण, दिव्यांग प्रमाण-पत्र अपलोड, जन्म तिथि सत्यापन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला कल उन्ह...