फरीदाबाद, अगस्त 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद के इस्माईलपुर गांव में पत्नी और उसके दोस्त की कथित प्रताड़ना से परेशान 38 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक की मां चरण कौर ने अपनी बहू पूजा और उसके दोस्त दीपक पर बेटे को परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चरण कौर ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा राजू सिंह करीब दो वर्ष पहले चल बसा था। छोटा बेटा मलकीत सिंह शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले पूजा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के शुरुआती दो-तीन वर्ष तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पूजा का व्यवहार बदल गया。

पत्नी के ...