Faridabad News: पतंगबाजी से बिजली लाइनों में बढ़े फॉल्ट, विभाग ने अभिभावकों से की सावधानी बरतने की अपील
फरीदाबाद, अगस्त 16 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। पतंगबाजी के कारण इन दिनों विद्युत लाइनों में बार-बार फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है। बिजली की लाइनों में पतंग और मांझा उलझने से कई बार विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कर्मचारियों को फॉल्ट ठीक करने में अतिरिक्त समय लग जाता है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मंगला ने बताया कि एक स्थान पर छोटा सा फॉल्ट होने पर आसपास के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। विभागीय टीमें पूरी तत्परता के साथ आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहती हैं, लेकिन पतंग और मांझे के कारण लगातार सामने आ रही घटनाओं से निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.