फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ कार्यालय में पटवारी की नियमित व्यवस्था नहीं होने से संपत्ति संबंधी काम कराने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रॉपर्टी आईडी की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजे जाने के बावजूद कई मामलों में रिपोर्ट आने में कई दिन लग रहे हैं। रिपोर्ट की स्थिति जानने या संपत्ति संबंधी किसी समस्या के बारे में जानकारी लेने के लिए लोगों को बल्लभगढ़ से एनआईटी स्थित नगर निगम के मुख्य कार्यालय तक जाना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। खासकर नौकरीपेशा लोगों को पटवारी से मिलने के लिए कई बार ड्यूटी से छुट्टी तक लेनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: समाधान शिविर में 16 शिकायतें आईस्थानीय कार्यालय में पटवारी की कमी बल्लभगढ़ और आसपास के इलाकों...