फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: पलवल,अजित कुमार। कैंप थाना अंतर्गत बीएससी नर्सिंग के छात्र को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 10 लाख हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार शमसाबाद राजीव नगर निवासी चिराग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने बीएससी नर्सिंग पास की हुई है और वर्ष 2024 से सरकारी नौकरी की तयारी कर रहा है। वह दिल्ली में किराए पर रहकर नौकरी लगने की तयारी की रहा था। वह जिस मकान में किराए पर रहा था उसके मालिक घनश्याम शर्मा ने उसे कहा कि वह उसे किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी दिला देगा। आरोपी ने उससे नौकरी लगावाने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग की। उसने उसे और उसके परिवार के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वह उसे नौकरी दिला देगा। नौकरी की एवज में उसे 7 लाख 61 हजार रुपये...