फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नेहरू कॉलोनी निवासी राजेंद्री की हार्ट अटैक से हुई मौत पर नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति, जनवादी महिला समिति और सीटू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठनों के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अंतिम संस्कार में भी भाग लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की तोड़फोड़ कार्रवाई, लगातार मिल रहे नोटिस, बिजली-पानी की समस्या और बेघर होने के भय ने कॉलोनी के लोगों को गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया है।

संघर्ष का प्रतीक संगठनों के नेताओं ने बताया कि राजेंद्री पिछले चार दिनों से अपने टूटे हुए घर के मलबे पर बैठकर रोती रहती थीं। उनका कहना है कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों की पीड़ा का प्रतीक है जो वर्षों से बसे अपने घरों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।...