फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति का धरना बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सभी जरूरी सरकारी दस्तावेज होने के बावजूद कॉलोनी में मकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकार को कॉलोनियों को नियमित कर मूलभूत सुविधाएं देनी चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि 5 जुलाई को तोड़फोड़ के विरोध में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए 2 जुलाई से पर्चे बांटकर और माइक से प्रचार कर लोगों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...