फरीदाबाद, जुलाई 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने श्रमिक संगठन सीटू के नेतृत्व में सेक्टर-16 स्थित कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर प्रभावित परिवारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द पुनर्वास और मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद काफी संख्या में परिवार बेघर हो गए हैं, लेकिन अब तक उन्हें न तो वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया गया है और न ही किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया है। उनका आरोप था कि कार्रवाई के बाद से कॉलोनी के लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है और भविष्य में फिर से तोड़फोड़ होने का डर सताता रहता है。

प्रदर्शनकारियों की मांगें प...