फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यानी नए वर्ष में छात्र नई कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करेंगे। महाविद्यालय के नए भवन का 95 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है और फिलहाल फिनिशिंग का काम चल रहा है।

निर्माण कार्य की पृष्ठभूमि बता दें कि वर्ष 2020 में नेहरू कॉलेज के नए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। इस भवन का निर्माण वर्ष 2022 में पूरा होना था, लेकिन कोरोना की वजह से निर्माण कार्य बीच में रुक गया। इसके बाद करीब चार बार फंड के अभाव में काम रोका गया और कई महीनों तक निर्माण कार्य बंद रहा। इसके निर्माण को करीब छह वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग ने ...