फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मानसून की बारिश के साथ ही नेशनल हाईवे पर जलभराव की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है। बारिश के बाद हाईवे पर जगह जगह जलभराव हो रहा है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम जाती है और राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। बल्लभगढ़ टी-प्वाइंट की स्थिति सबसे अधिक खराब है, जिससे लोग बहुत परेशान है। बारिश से पहले एनएचएआई ओर एमएफडीए ने शहर me जलभराव से निपटने के बड़े बड़े दावे किए थे। करोड़ो रुपए की लागत से हाईवे पर बड़ी पाइपलाइन डाली गई। दावा था कि बारिश रुकने के एक से दो घंटे में सड़क से पूरा पानी निकल जाएगा। लेकिन हालात यह की बारिश रुकने के तीन दिन बाद भी सड़कों पर जगह जगह पानी जमा हो रहा है। ऐसे में हाईवे पर जलभराव होने का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ता...