फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नूंह की ओर से 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी। इसमें परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के तहत दर्ज मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नेहा गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय नूंह के अलावा तावड़ू, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना के उपमंडल न्यायालयों में भी आयोजित होगी। उन्होंने पक्षकारों से लोक अदालत में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 और 01267-271072 पर संपर्क किया जा सकता है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...