फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद/नूंह, धनंजय चौहान। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं हरियाणा बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने शनिवार को जिला न्यायिक परिसर नूंह में लॉयर्स चैंबर्स ब्लॉक-बी के तहत बनने वाले 115 नए अधिवक्ता चैंबरों की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं का विस्तार न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनकी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। न्यायमूर्ति ने कहा कि न्यायिक परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को लाभ मिलता है। उन्होंने विकास कार्यों में न्यायपालिका, जिला प्रशासन और बार एसोसिएशन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। नए ब्लॉक के 115 चैंबर और पहले ब्लॉक के 115...