फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। पुलिस लाइन नूंह में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए करीब 24 यूनिट रक्तदान किया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। शिविर का नेतृत्व उप-पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कौर ने किया। रक्त संग्रह के लिए अल-अफिया सिविल अस्पताल मांडिखेड़ा से चिकित्सकों की विशेष टीम पहुंची। चिकित्सकों ने रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों की जांच के बाद रक्त एकत्रित किया। पुलिस लाइन में शिविर के लिए बेड, जलपान, बैठने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से की गई थीं। चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों के काम आ सकता है। पुलिस प्रवक्ता ने बताय...