फरीदाबाद, सितम्बर 16 -- Faridabad News: पलवल, संवाददाता। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने बुधवार को एडवांस्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में जागरूकता कार्यक्रम किया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे से होने वाले नुकसान बताए। विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल से जुड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान को दिखाया। इसमें बताया गया कि नशे की आदत से परिवार और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। नशा मुक्ति टीम के निरीक्षक प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में शिक्षा और खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा पढ़ाई और खेलकूद में लग...