फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल नीलम चौक से बीके चौक तक की सड़क का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ सुंदर फुटपाथ बनाए जाएंगे। स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। इसे लेकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी है। योजना पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएगे, अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है।

सड़क की स्थिति नीलम-बीके रोड एनआईटी क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल है। इस रोड से रोजाना करीब 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। सुबह और शाम के समय यहां यातायात का दबाव सबसे अधिक रहता है। सड़क के एक तरफ बना फुटपाथ टूट चुका है। वहीं दूसरी तरफ रेहड़ी संचालकों ने कब्जा कर रखा है। स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब रहती है। वहीं लंबे समय से सड़क के सौंदर्यीकर...