Faridabad News: नीम का पेड़ काटने से रोका तो झोपड़ी में लगा दी आग
फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। धौज गांव की सैनी कॉलोनी में खेत में बनी झोपड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि नीम का पेड़ काटने से रोकने पर तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज किया और झोपड़ी में आग लगा दी। आग से घरेलू सामान और बच्चों के कपड़ों समेत घर में रखे 25 हजार रुपये भी जलकर राख हो गए। धौज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता कसीरन ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में झोपड़ी बनाकर अपने बेटे सहजू की पत्नी रुकसीना और उसके बच्चों के साथ रहती है। 24 अक्तूबर को बहू की मां की मृत्यु होने के कारण वह बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। उस समय कसीरन झोपड़ी में अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान अखतरी अपने दो बेटों नासिर और रहीस के साथ उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.