फरीदाबाद, नवम्बर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायिक कार्य से दूरी बनाए रखने का निर्णय लिया। यह फैसला नारनौल बार एसोसिएशन की ओर से 23 नवंबर को पारित प्रस्ताव के समर्थन में लिया गया। इस दौरान फरीदाबाद बार ने नारनौल बार के पूर्व प्रधान मनजीत कुमार और पूर्व सचिव सुमित चौधरी के खिलाफ चल रही अवमानना की कार्यवाही पर चिंता व्यक्त की। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान विवेक रावत और महासचिव संजीव अत्री एडवोकेट ने कहा कि बार एसोसिएशनों की स्वायत्तता, संस्थागत स्वतंत्रता और सामूहिक निर्णय लेने के अधिकारों का सम्मान एवं संरक्षण जरूरी है। अधिवक्ता संगठनों को अपने सदस्यों और संस्थागत हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से निर्णय लेने का अधिकार मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से नारनौल बार के...