Faridabad News: नाबालिग ने नाबालिग सहपाठी पर चाकू से किया हमला
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। मवई गांव में पतंगबाजी को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक नाबालिग छात्र ने अपने पड़ोसी सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल उसकी हालत ऐसी नहीं है कि वह पुलिस को बयान दे सके। इस मामले में खेड़ी थाना पुलिस ने घायल छात्र की मां के बयान पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों नाबालिग सेक्टर-29 स्थित श्रीराम स्कूल में पढ़ते हैं और करूणा नगर मवई में रहते हैं। बताया गया है कि पतंग उड़ाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.